टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी में फेरबदल
सिरोही. सिरोहीटैक्सी यूनियन की बैठक गांधीपार्क में कांतिलाल वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन की कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया तथा सर्वसम्मति से नंबर के 10 रुपए करने का निर्णय लिया गया। यूनियन के हित में कई अहम निर्णय लिए गए है। कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस प्रकार टैक्सी के नंबर बंद करने पर शंकर माली एवं छगन भाई माली यूनियन के कर्मचारियों को गलती पर हटाने बदलने पर कपूर माली एवं हारुण भाई, सचिव छगन माली, सहसचिव जीतू माली, संगठन मंत्री जयंतीलाल माली एवं महामंत्री छगनलाल मेघवाल को गोयली रुट, पिंडवाड़ा रुट पर सोनाराम राणा विजयसिंह दहिया, शिवगंज रुट पर रतन माली, जावाल रुट पर कांतिलाल माली होंगे। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। यूनियन के आय व्यय का हिसाब कोषाधिकारी ने दिया।