पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली में भरी मिट्टी से पानी निकासी अवरुद्ध, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

नाली में भरी मिट्टी से पानी निकासी अवरुद्ध, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. ग्रामसलोदरिया के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर रामदेव मंदिर के पास बनी नाली में मिट्टी डाल उसे अवरूद्ध किए जाने पर रोष जताया। ज्ञापन में बताया है कि मंदिर के पास पानी निकासी के लिए करीब 200 फीट नाली बनी हुई है, जिसमें मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया है, जिससे गंदे पानी की निकासी पूर्णत्या अवरूद्ध हो गई है। नाली में मिट्टी भर कर उसके उपर अवैध निर्माण भी कर दिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ग्राम पंचायत प्रशासन को ज्ञापन देकर जानकारी भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद भी बंद नाली को खुलवाने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष है।