- Hindi News
- National
- शिवगंज| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय के तहत सीसीई विद्यालयों में
शिवगंज| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय के तहत सीसीई विद्यालयों में
शिवगंज| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय के तहत सीसीई विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण कराने वाले विषयवार शिक्षकों की एक दिवसीय सतत एवं व्यापक मासिक मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन पूर्व निर्धारित रिसोर्स सेंटर पर 15 16 फरवरी को किया जाएगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी ने बताया कि हिंदी पर्यावरण के लिए 15 फरवरी को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अरठवाड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय एरनपुरा, नया योगापुरा एवं 16 फरवरी को उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमगिरी बस्ती, चोटिला में सतत एवं व्यापक मासिक मूल्यांकन कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
सतत व्यापक कार्यशाला 15 16 को