पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामदेव ठाकुरजी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

नामदेव ठाकुरजी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके छीपावास मोहल्ला स्थित नामदेव ठाकुरजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को छीपा समाज की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज की ओर से नामदेव ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में पुरुष, महिलाओं बच्चों ने शिरकत की।

पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समाज के बाल कलाकारों ने गीत, नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मोहित कर दिया। नामदेव ठाकुरजी की शोभायात्रा सुबह करीब 11 बजे छीपावास से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। जो होली चौक, गोल बिल्डिंग, गजानंद मंदिर, कलापुरा सड़क मुख्य बाजार से होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। जहां सभी जनों को प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा में फुल मालाओं से सजे हुए रथ पर नामदेव ठाकुरजी की प्रतिमा को रखा गया था एवं इसके आगे की ओर छीपा समाज के कई पुरुष, युवक-युवतियां बच्चे नाचते-झूमते हुए नामदेव ठाकुरजी के जयकारे लगा रहे थे तो कई महिलाएं सामूहिक रूप से मंगलगीत गाती हुई चल रही थी।

मंदिरकमेटी के हुए चुनाव : नामदेवठाकुरजी मंदिर कमेटी की बैठक रात्रि 9 बजे हुई। जिसमें कमेटी के चुनाव में सुमेरपुर निवासी गणेशमल गहलोत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष शिवगंज के खीमचंद परारीया को प्रचार मंत्री मनोनीत किया जाकर 31 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। चुनाव के बाद समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष गहलोत का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। गहलोत ने सभी जनों का आभार जताते हुए समाज के हितार्थ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में समाज की एकता पर दिया जोर

समाजकी बैठक में घेवरचंद परमार ने फिजुल खर्च को रोकने, समाज को संगठित रहने के साथ बच्चों को उच्च शिक्षण दिलवाने पर जोर दिया एवं समाज की ओर से आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह आयोजन में सहयोग प्रदान करवाने का आह्वान किया। इसके पहले बैठक में मंदिर के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं मंदिर के चढ़ावों की बोलियां लगवाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी बाल कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज की ओर से आयोजित बसंतोत्सव कार्यक्रम में सिरोही, पाली, जालोर जिले पड़ोसी राज्य गुजरात महाराष्ट्र से आए समाज के नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर निकिता चौहान, कविता, अरविंद कुमार समेत कई नागरिक उपस्थित थे।

शिवगंज. शहर में निकाली नामदेव ठाकुरजी की शोभायात्रा में शामिल हुए छीपा समाज के लोग। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...