पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में हुई सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में हुई सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांबेश्वरमहादेव मंदिर कानाकोलर में चतुर्थ सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे यहां गोकुलवाड़ी मोहल्ला स्थित भक्त लखमीदास महाराज मंदिर परिसर में माली समाज पांच परगना सामूहिक विवाह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के कई सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल माली ने पांच परगनों की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह आयोजनों की सफलता का श्रेय समाज के दानदाताओं को देते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक धार्मिक आयोजन की सफलता तभी संभव होती है, जब संगठित होकर कार्य में सभी का सहयोग मिलता है। माली समाज शिवगंज के अध्यक्ष मांगीलाल गहलोत ने कहा कि एकता से ही समाज को शक्ति मिलती है एवं समाज की प्रगति भी सहभागीता से ही संभव होती है। बैठक का संचालन बाबूलाल माली ने किया।

पांचपगरनों की बैठक 21 को : बैठकमें आयोजन समिति के सदस्यों ने पांच परगनों की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह का आयोजन रखने, विवाह की तिथि तय करने तैयारियों की रूप रेखा निर्धारित करने के लिए 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिवगंज में पंाच परगनों की बैठक आयोजित करने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव लिया। बैठक में माली समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, जालोर नगर परिषद् आयुक्त शंकरलाल गहलोत, पूर्व प्रकाश भाटी, गणेश भाटी, शंकरलाल माली, पूर्व व्याख्याता हजारीमल सोलंकी, खेजडिय़ा के हीराराम सोलंकी, रमेश कुमार, हरीश कुमार माली, सुमेरपुर के नारायणलाल चौधरी, भंवरलाल देवड़ा, रूपाराम परिहार, मांगीलाल गहलोत, कानपुरा के ताराराम माली, सलोदरिया के गुलाबराम माली, बाबूलाल माली, पोसालिया के पुखराज परमार,चंपालाल गहलोत, हिम्मतराम माली आलपा के भंवरलाल माली समेत समाजबंधु मौजूद थे।

शिवगंज. मालीसमाज धर्मशाला में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते समाज के लोग।