- Hindi News
- नुकीले सरियों ने राहगीरों की बढ़ाई मुश्किल
नुकीले सरियों ने राहगीरों की बढ़ाई मुश्किल
शहर से करीब एक किमी दूर चांदाना गांव के पास फोरलेन पर बने पुलिए के नीचे गड्ढे में भरा बारिश का पानी सूखने के बाद भीतर के सरिए बाहर निकल गए है, जिससे से वाहन चालकों पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। नुकीले सरियों से वाहनों के टायरों को भी नुकसान हो रहा है। पुलिए की फर्श से सीमेंट, कंकरीट उखड़ने एवं उसमें लगे सरिए बाहर निकलने से दोनों किनारों पर हादसे की संभावना बनी हुई है।
पुलिए के नीचे की फर्श में पानी जमा होने से सीमेंट कंकरीट उखड़ने से नुकीले सरिए बाहर निकल आए है, ऐसे में पुलिए के नीचे से होकर गुजरने वाले वाहनों के टायरों को नुकसान हो रहा है। ग्राम कानपुरा के शंकरलाल माली ने बताया कि पुलिस के नीचे बाहर आए नुकीले सरिए से हाल ही में उनकी बाइक का टायर पंचर हो गया था। ऐसे में उन्हें पंचर निकलवाने के लिए करीब एक किमी तक बाइक को खींचते हुए शिवगंज लाना पड़ा। शेष| पेज 19
सर्विसरोड देने की बजाय बढ़ा दी परेशानी : फोरलेनपर करीब तीन माह पूर्व जब इस पुलिए का निर्माण हो रहा था, तब इस क्षेत्र के चांदाना, कानपुरा, सलोदरिया, कोरटा, बामनेरा, केराल, भारूंदा, रोवाडा, लखमावा, गोला, आलपा, फतापुरा आदि गांवों ढाणियों को यह उम्मीद थी कि पुलिए से शिवगंज शहर में आने जाने के लिए सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी, लेकिन सड़क को खोद कर पुलिए का निर्माण करने एवं उसके नीचे करीब डेढ़ फीट का गड्ढा रखने से उम्मीद पर पानी फिर गया है।
आंदोलनकी दी चेतावनी : ग्रामचांदाना कानपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया है कि फोरलेन के पुलिए में सुधार नहीं किया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया है कि पुलिए के निर्माण में खामियों के चलते यातायात में सुविधा मिलने के बजाय हर किसी व्यक्ति को दुविधा में डाल दिया है। पुलिए का निर्माण सड़क के बराबर किया जाना था, लेकिन संबंधित कंपनी के ठेकेदार ने मिट्टी का खर्च बचाने के लिए सड़क को खोद कर पुलिए का निर्माण किया है।
पुलिया के निर्माण में रखी है खामी
फोरलेनपर बनाए इस पुलिए के लिए सड़क को करीब डेढ़़ फीट खोदा गया था, जिससे पुलिए के नीचे गड्ढा होने से उसमें बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे हर व्यक्ति को उसके नीचे से होकर निकले में दिक्कतें होती है। अगर पुलिए का निर्माण बनी हुई सड़क के लेवल पर किया ज