पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौन रखकर छात्र को दी श्रद्धांजलि

मौन रखकर छात्र को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. आदर्शविद्या मंदिर शिवगंज में शनिवार को छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर छात्र जितेंद्र परिहार को श्रद्धांजलि दी एवं स्कूल में एक दिवस का अवकाश घोषित किया। आदर्श शिक्षा समिति सिरोही की ओर से आदर्श विद्या मंदिर शिवगंज में अध्ययन कर रहे छात्र जितेंद्र परिहार पुत्र धर्मेंद्रजी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से शोक संतप्त परिवार को 51 हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला समिति के अध्यक्ष रामलाल रावल, कोषाध्यक्ष कैलाश जोशी, शंकरलाल पटेल, उपाध्यक्ष देवीलाल अग्रवाल, स्थानीय उपाध्यक्ष गोविंद सुथार, व्यवस्थापक रणछोड़ जालौरा, सदस्य मांगीलाल गहलोत, प्रागाराम चौधरी, प्रधानाचार्य दरगाराम प्रजापत आदि मौजूद थे।