पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुकीले सरियों से...

नुकीले सरियों से...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नुकीले सरियों से...

सर्विसरोड देने की बजाय बढ़ा दी परेशानी : फोरलेनपर करीब तीन माह पूर्व जब इस पुलिए का निर्माण हो रहा था, तब इस क्षेत्र के चांदाना, कानपुरा, सलोदरिया, कोरटा, बामनेरा, केराल, भारूंदा, रोवाडा, लखमावा, गोला, आलपा, फतापुरा आदि गांवों ढाणियों को यह उम्मीद थी कि पुलिए से शिवगंज शहर में आने जाने के लिए सर्विस रोड की सुविधा मिलेगी, लेकिन सड़क को खोद कर पुलिए का निर्माण करने एवं उसके नीचे करीब डेढ़ फीट का गड्ढा रखने से उम्मीद पर पानी फिर गया है।

आंदोलनकी दी चेतावनी : ग्रामचांदाना कानपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बताया है कि फोरलेन के पुलिए में सुधार नहीं किया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया है कि पुलिए के निर्माण में खामियों के चलते यातायात में सुविधा मिलने के बजाय हर किसी व्यक्ति को दुविधा में डाल दिया है। पुलिए का निर्माण सड़क के बराबर किया जाना था, लेकिन संबंधित कंपनी के ठेकेदार ने मिट्टी का खर्च बचाने के लिए सड़क को खोद कर पुलिए का निर्माण किया है।

पेज 17 का शेष...