पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी टीवी कैमरे लगाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

सीसी टीवी कैमरे लगाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज होगी शिवगंज नगर पालिका के नए बोर्ड की पहली बैठक

भास्करन्यूज | शिवगंज

नगरपालिका शिवगंज के नए बोर्ड की पहली बैठक 12 दिसंबर दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में बाजार की यातायात व्यवस्था सुधार लाने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने, खुले घूम रहे पशुओं की धरपकड़ के लिए काइन हाउस का निर्माण करवाने पर भी चर्चा की जाएगी।

इनप्रस्तावों पर होगी चर्चा : बैठकमें पालिका कार्यालय, परिक्षेत्र में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, सभा भवन के लिए फर्नीचर, माइक सेट लगवाने, फायर सेवा की ठेका अवधि बढ़ाने, खाडियावास मोहल्ले का नाम परिवर्तन करने, कचरा स्टैंड से कचरा परिवहन करने, सफाई की सुव्यवस्था करवाने, सीसी रोड नाली क्रास रिपेयरिंग, तीन सेवानिवृत कर्मचारियों को संविदा पर रखने, पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि बीआरजीएफ वार्षिक योजना वर्ष 2015-16 के प्रस्ताव अनुमोदन करने, पालिका कर्मचारी नरोत्तमलाल घांची के एसीबी प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति पर पुन: विचार करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाने, सफाई समिति एनजीओ का सहयोग लेने आदि प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

पशुओं की हो रोकथाम

^बाजारमें इस समय सबसे बड़ी समस्या खुले घूम रहे पशुओं की है। इनकी रोकथाम के लिए पालिका की बैठक में कोई कदम उठाना चाहिए। वर्तमान में नगर पालिका के पास तो पशुओं को रखने के लिए कायन हाउस की व्यवस्था है और ही उनके पालन-पोषण की कोई सुविधा है। तत्कालीन पालिका बोर्ड ने भी पशुओं की रोकथाम के लिए कोई कार्य नहीं किया था। नए बोर्ड पर विश्वास है कि वह अवश्य ही इस पर विचार करेगा। -जैसाराममाली, पूर्वपार्षद, शिवगंज

पार्किंगकी हो व्यवस्था

^इस समय बाजार में बिगड़ी हुई यातायात को सुधारने की जरूरत है। पालिका में भारी बहुमतों से नया बोर्ड बना है। ऐसे में नए बोर्ड पर हर किसी को विश्वास है कि वह अवश्य ही इसमें सुधार लाने का प्रयास करेगा। बाजार में पार्किंग स्थलों का अभाव होने एवं वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में पहले पार्किंग स्थलों की व्यवस्था करनी होगी। -बबीताअग्रवाल, पूर्वपार्षद, शिवगंज