पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोही की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

सिरोही की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज ने दौड़ में फहराया परचम

राजकीयकॉलेज शिवगंज की एथलीट प्रतिभाओं ने उदयपुर में आयोजित मोहनलाल सुखाडिय़ा युनिवर्सिटी की अंतरमहाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। प्रतियोगिता में शिवगंज समेत राज्य की 32 कॉलेजेज के एथलीटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेकर एथलीट गुरुवार को शिवगंज लौटने पर कॉलेज प्रशासन एवं छात्रों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य मोतीसिंह चौहान ने बताया कि एथलेटिक्स टीम में सम्मिलित भरत कुमार ने 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक हासिल किया है। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। एथलीट जैसाराम ने 400 मीटर दौड़ एवं 110 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान के साथ दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किया है। प्रवीण कुमार 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक विजेता बने हैं, जबकि रवि कुमार ने गोला फैंक में तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया है। कॉलेज की 400 मीटर रिले टीम तीसरे स्थान पर रही है। रिले टीम में जयसिंह, भरत कुमार, जैसाराम, प्रवीण कुमार सम्मिलित थे। प्रतियोगिता में शिवगंज की टीम ने 34 रेटिंग अंक प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। एथलीटों के स्वागत कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ. भूपेश डी वर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. नरपतसिंह देवड़ा, डॉ. रवि शर्मा, प्रो. उर्मिला परिहार, प्रो. गजेंद्र महावर, प्रो. दिलीपसिंह राठौड़, डॉ. गोपाल स्वरूप शर्मा, डॉ. देवेंद्र कौर, कार्यालयकर्मी पुष्प कुमार, कांतिलाल शर्मा, शंकरलाल सोनल, शिवलाल देवासी छात्र संघ के पदाधिकारी तथा स्टूडेंट्स मौजूद थे।

सिरोही. उदयपुरमें खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे एथलीट का कॉलेज में किया स्वागत।

शिवगंज. प्रतियोगितामें भाग लेकर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।