पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवगंज में एसडीएम ने सुने अभाव अभियोग

शिवगंज में एसडीएम ने सुने अभाव-अभियोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| नगरपालिका के सभाभवन में गुरुवार को जन सुनवाई कार्यक्रम रखा गया, जिसमें उपखंड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी ने लोगों के अभाव-अभियोग सुने एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद लक्ष्मण परिहार ने वार्ड 10 में हीरागरवाड़ी मोहल्ला स्थित नव निर्मित मंदिर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को हटाने की मांग की। इसके अलावा नागरिकों ने न्यू गोकुलवाड़ी-केसरपुरा सड़क पर महावीर कॉलोनी में बिजली के ढीले तारों को सही कराने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने, जर्जर बिजली पोल को हटाने के लिए एसडीएम को आवेदन पत्र दिए। जिस पर एसडीएम भाटी ने डिस्कॉम के अधिकारियों को मामले की जानकारी लेकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी, अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल, पार्षद अशोक अग्रवाल, किशोर आर्य, सुरेश कुमार परिहार, अशोक आदि कई नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...