शिवगंज में भारत रक्षक संघ की पदयात्रा का स्वागत
डॉ.भीमराव अंबेडकर भारत रक्षक संघ की पदयात्रा गुरूवार को शिवगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। अजमेर से यह पदयात्रा 26 जनवरी को रवाना हुई थी,जो विभिन्न शहरों,कस्बों से होते हुए सिरोही जिले में प्रवेश हुई है। पदयात्रा राज्य के 19 जिलों में जाएगी एवं इसका समापन 14 मई को नागौर जिले के ग्राम डागावास में होगा। शहर के क्रांति चौराहा के पास आयोजित पदयात्रा के स्वागत कार्यक्रम में भारत रक्षक संघ राष्ट्रीय संयोजक धर्मपाल कटारिया ने दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्य्रकम में नगर पालिका कार्यालय सहायक जगदीश बारोलिया, विक्रम माली, पूर्व सहवृत सदस्य दुर्गाराम सोनल, भीमराव अंबेडकर समिति शिवगंज के अध्यक्ष रूपाराम हिंडोनिया, सुरेश कुमार यादव, मोतीलाल मीणा, पूर्व सरपंच मोहनलाल पारंगी, वेलाराम पारंगी, जगदीश कुमार, विनोद, चंपालाल सोनल, छगनलाल, सवाराम सोनल आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।