बैठक में किया मनरेगा कार्यों का अंकेक्षण
शिवगंज| ग्रामपंचायत केसरपुरा में गुरुवार को सरपंच आरती देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत क्षेत्र में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2015 तक महानरेगा योजना के तहत हुए कार्यों के मरस्टोलों का अवलोकन कर उसका सामाजिक अंकेक्षण किया एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत के उप सरपंच मोहनलाल मीणा, वार्ड पंच करण मीणा, पूनी देवी, नरसाराम, ग्राम सेवक समेत कई नागरिक मौजूद थे।