मृतक आश्रित को 50 हजार की राशि दी
शिवगंज| बड़ालखमावा निवासी भैरूसिंह पुत्र रतनसिंह की दुर्घटना में मृत्यु होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से उनके आश्रित को 50 हजार की सहायता राशि दी गई। रोवाड़ा ग्राम पंचायत के उप सरपंच अशोकसिंह देवड़ा ने बताया कि तहसीलदार हेताराम चौहान ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत 50 हजार की सहायता राशि मृतक भैरुसिंह की प|ी चंपा कुंवर को प्रदान की गई। इस मौके पर हल्का पटवारी मूलचंद लिपीक चंपालाल खंडेलवाल भी मौजूद थे।