पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

शिविर में बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्तूरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडग़ांव में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए पंच मारना, हेंड मुवमेंट, लाठी वार, लाठी बचाव आदि का प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी ने बताया कि अतिरिक्त जिला परियोजना समंवयक कांतिलाल खत्री, जिला बालिका शिक्षा प्रभारी भंवरसिंह सर्व शिक्षा अभियान के पीओ नरेश कुमार, आरपी कालुराम गर्ग ने शिविर का सुबह अवलोकन किया। शिविर में मास्टर ट्रेनर्स वंदना चौहान ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। समापन कार्यक्रम में अध्यापिका हंसा मीणा, नजमा टांक, प्रमिला चित्तारा और चंदान सोनी आदि भी उपस्थित थे।

बालिकाओंको दी आत्मरक्षा की जानकारी

सिरोही| राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल टांकरिया में सर्व शिक्षा शिविर के दक्ष प्रशिक्षक सुशीला खत्री ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी। संस्था प्रधान ने बताया कि प्रशिक्षक ने मिडिल पंच, लोअर पंच, अपर पंच, ब्लॉग, हैंड मूवमेंट आदि की प्रारंभिक जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर 8 से 12 फरवरी तक चलेगा। पांच दिन तक दक्ष प्रशिक्षण खत्री की ओर से छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को सुरक्षित और रक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि अब हमारी प्रतिभाशाली बेटियां आने वाले समय में सुरक्षित रहेगी। प्रशिक्षण शिविर स्थल पर सहयोग के लिए राजेंद्रसिंह देवड़ा, शशिकला कोटेसा लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...