पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयसामुदायिक अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित खंड स्तरीय शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 217 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में ब्लॉक क्षेत्र की 2 टीमों के डॉ मनीष शर्मा, डॉ. गार्गी शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक उनका इलाज करेंगे। शिविर में बच्चों को आने और वापस भेजने की निशुल्क सेवा दी। शिविर में सभी बच्चों का निशुल्क उपचार दवाइयां दी गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल औहरी ने बताया कि शिविर में गंभीर बीमारी से ग्रसित 77 बच्चे पाए गए, जिसमें नाक, कान, गला के 14, शिशु रोग के 9, मनोरोग के 9, दंत रोग के 4, अस्थि रोग के 14 नेत्र रोग के 27 बच्चे शामिल है। बीमार बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू में रैफर किया गया है। शिविर में जिला स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रविंद्र खींची, डॉ. मुकेश, डॉ. दौलत राम प्रजापति, डॉ. मोहन प्रकाश निठरवाल, डॉ. सुनीता थरेजा, डॉ. मनीष नारायण देव, डॉ. पंकज माथुर, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. गार्गी शर्मा ने सेवाएं दी।

शिवगंज. शिविर में जांच करते विशेषज्ञ।

खबरें और भी हैं...