खाद-बीज विक्रेताओं ने शैक्षणिक नियम का विरोध किया
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
केंद्रसरकार की ओर से खाद कीटनाशक विक्रय नियमों में संशोधन कर खाद-बीज के लाइसेंस धारकों की शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य किए जाने के विरोध में मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर संशोधित आदेश को वापस लेने की मांग की है। जानकारी के अनुसार खाद-बीज व्यापारी सुबह 11 बजे न्यू मार्केट में जागनाथ महादेव मंदिर के बाहर एकत्रित हुए। जहां केंद्र सरकार के इस संशोधित आदेश को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम शक्तिसिंह भाटी को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहनसिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी संशोधित आदेश से व्यापारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि खाद-बीज कीटनाशक के पुराने लाइसेंस धारकों को भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2015 जारी होने के 2 वर्ष के भीतर शैक्षणिक योग्यता हासिल करनी है। इस दौरान जयंतीलाल लुहार, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, शंकरलाल, हिंदुराम, ललित कुमार, देवाराम, गणपतलाल, रमेश कुमार, नाथुराम, श्यामसिंह, वेनाराम, महेश कुमार, रणजीतसिंह, कूपाराम और समेत अन्य लोग मौजूद थे।
शिवगंज. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते खाद-बीज के व्यापारी।