- Hindi News
- डॉ. गर्ग राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
डॉ. गर्ग राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
श्रीमाधोपुर. नांगल(नाथूसर) निवासी ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गर्ग को इंडियन एकेडमी ऑफ इको कार्डियोग्राफी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। डॉ. गर्ग एकेडमी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले जयपुर जोन क्षेत्र के एकमात्र चिकित्सक है। डॉ. गर्ग नांगल गांव के मूल निवासी है और जयपुर हॉस्पिटल में नॉन इन्वेजिव कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष है।