सामान्य ज्ञान में दीपा यादव रही प्रथम
श्रीमाधोपुर. महात्मागांधी पीजी कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. वीके सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता विश्व एड्स दिवस पर हुई थी। प्रतियोगिता में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा दीपा यादव ने प्रथम, कोमल मौर्य ने द्वितीय तथा बीएससी सैकंड ईयर की छात्रा पूजा शर्मा आशा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।