- Hindi News
- गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण शुरू
गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण शुरू
श्रीमाधोपुर| श्यामपार्क वार्ड नौ में वर्षों से चल रही गंदे पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका द्वारा नाली निर्माण का कार्य रविवार से शुरू कराया गया। पूर्व पार्षद रामावतार महरड़ा ने बताया कि वार्ड में कई वर्षों से गंदे पानी के निकास के अभाव में वार्डवासी परेशान थे। इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी की गई थी। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और गंदे पानी के निकास को लेकर वार्ड में निर्माण का कार्य शुरू किया।