पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमाधोपुर पालिका जेईएन एपीओ

श्रीमाधोपुर पालिका जेईएन एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर पालिका जेईएन एपीओ

श्रीमाधोपुर.नगरपालिकामें मंगलवार को हाजिरी रजिस्टर में जेईएन द्वारा मार्क लगाने की बात पर हुए विवाद एवं मारपीट को लेकर डीएलबी निदेशक ने जेईएन विकासकुमार को एपीओ कर दिया है।

कर्मचारियों द्वारा पालिका भवन को ताला लगाकर दिया जा रहा धरना भी जेईएन को एपीओ करने के आदेश की कॉपी मिलने के बाद समाप्त कर दिया। इससे पूर्व एसडीएम डॉ. नरेन्द्र थोरी ने भी जेईएन को स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के लिए रिलीव करने के आदेश जारी किए थे तथा कर्मचारियों को धरना समाप्त करने के लिए कहा था, लेकिन पालिका कर्मचारी आदेश की कॉपी मिलने तक धरने पर डटे रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को जेईएन द्वारा हाजिरी रजिस्टर में कुछ पालिका कर्मचारियों के मार्क लगाने के बाद विवाद हो गया था।