पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जांच के बाद ही होगा निर्माण कार्य

अब जांच के बाद ही होगा निर्माण कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोई. सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र थोई राजकीय बालिका उमािव में करीब तीन करोड़ 50 लाख की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में ग्रामीणों द्वारा घटिया ईंट-पत्थर लगाने की शिकायत पर श्रीमाधोपुर एसडीएम डॉ. नरेंद्र थोरी, तहसीलदार सुभाषचंद्र, थोई थानाधिकारी सोहनलाल आर्य मय पुलिस जाब्तेे निर्माण स्थल पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीएम से घटिया निर्माण को तुड़वाने की मांग की। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई करने घटिया निर्माण को तुड़वाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। जांच होने तक दोनों निर्माण कार्यों को बंद रखने के लिए भी पाबंद किया।