- Hindi News
- अग्रसेन जयंती : प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
अग्रसेन जयंती : प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
सीकर. अग्रवालमहिला मंडल द्वारा अग्रसेन जयंती पर शनिवार को मकराना महल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। फैंसी ड्रेस में 30 के करीब बच्चों ने रैंप पर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद प्रश्नमंच स्टाॅल लगाने का कार्यक्रम हुआ। निर्णायक की भूमिका मोनिका अग्रवाल विजय लक्ष्मी ने निभाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू लोहिया, जिला मंत्री सन्नु मोदी, संतोष अग्रवाल, गरिमा बंसल, अरुणा अग्रवाल, सरोज तोदी, चंदा अग्रवाल सहित मंडल की कई महिलाएं उपस्थित थीं।
श्रीमाधोपुर.अग्रवालसमाज समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल समाज भवन में चल रही प्रतियोगिताओं का दौर जारी है। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक सुषमा पंसारी के अनुसार रविवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राची गोयल ने प्रथम, अंतिमा गोयल मेघना गोयल ने द्वितीय तथा तृतीय मनीष अग्रवाल अंतिमा रही। सामान्य क्विज प्रतियोगिता में लाला लाजपतराय ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी मंत्री ललित चौधरी ने बताया कि सोमवार को उल्टीचाल बॉल एवं महामंत्र उच्चारण प्रतियोगिता होगी।
सीकर. मकराना महल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।