पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर

रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. रोटरीक्लब की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को होगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष हुकमचंद तोदी ने बताया कि रोटरी क्लब सीकर श्री कल्याण आरोग्य सदन सांवली के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार रविवार को शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में 16 मरीजों का चयन किया गया है जिनका रविवार को ऑपरेशन किया जाएगा दवा वितरित की जाएगी।

बैंकप्रबंधक का नागरिक अभिनंदन

सीकर.श्रीसीकर नगर विकास समिति की ओर से शनिवार को कोर्ट के सामने स्थित कॉरपोरेशन बैंक शाखा प्रबंधक संजय कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में निजी कॉलेज संघ प्रदेश अध्यक्ष नवरंग चौधरी ने बैंक अधिकारी के कार्यों को समाज के विकास में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य जन एवं बैंक स्टाफ सदस्य शामिल हुए।

भागवतकथा आज से: श्रीमाधोपुर.ग्राम नांगल-भीम में स्थित सीताराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा रविवार से होगी। कथा में कई श्रद्धालु शामिल होंगे।