- Hindi News
- एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले
श्रीमाधोपुर. 59वींजिलास्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता (17 वर्ष 19 वर्ष छात्र) का आयोजन आदर्श राजकीय माध्यमिक विद्यालय पटवारीकाबास में रविवार को हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विशिष्ट अतिथि श्रीमाधोपुर विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा थे। अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ. रीटा सिंह ने की। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मेघसिंह दूलड़ ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने कोटे से विद्यालय के खेल मैदान की बाउंड्री निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक झाबरसिंह खर्रा जिला प्रमुख रीटा सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और दिमाग निवास करता है। प्रतियोगिता के संयोजक रामावि पटवारीकाबास अर्जुनसिंह रूंडला ने प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने बताया कि पहले दिन सौ, दो सौ, चार सौ आठ सौ मीटर दौड़ में हीट मुकाबले हुए। इस मौके पर एसके स्कूल के प्राचार्य सुणाराम वर्मा, श्रीमाधोपुर पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत, मंजू निठारवाल आिद मौज्ूद थे।
श्रीमाधोपुर. मार्च पास्ट करते खिलाड़ी एवं मंच पर उपस्थित अतिथि।