पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जितना जरूरी जीवन है, उतनी ही ओजोन परत: मीणा

जितना जरूरी जीवन है, उतनी ही ओजोन परत: मीणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. विश्वओजोन परत दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में वन विभाग शिक्षण संस्थाओं के साथ विभिन्न संगठनों की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर स्काउट गाइड स्कूली छात्रों की प्रतियोगिताएं एवं विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम हुए।

जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम हर्ष पहाड़ी पर एडीएम भरतलाल मीणा डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्‌डा की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी सजाओ प्रतियोगिता हुई। संगोष्ठी में मीणा ने कहा, धरती पर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण से पृथ्वी के सुरक्षा कवच ओजोन परत का अस्तित्व संकट में है। इससे पहले सुबह छीतरवाल बालाजी मंदिर जीणवास से स्थानीय संघ दांता के 350 स्काउट गाइड, ईको क्लब सदस्य की 12 किमी जागरूकता रैली हर्ष पहाड़ी के लिए रवाना हुई। रैली को सहायक कमिश्नर स्काउट हनुमान प्रसाद, रामलाल चौधरी, सीओ बसंत कुमार लाटा फोरेस्टर शंकरलाल सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के हर्ष पहाड़ी पर पहुंचने पर श्रमदान कार्यक्रम हुआ। वहीं प्रदर्शनी सजाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेंजर महेश कुमार मील, फोरेस्टर श्रवण झाझड़िया, नरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। इधर, राउमावि हाथीदेह में क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत की उपस्थित में कार्यक्रम हुआ।

इधर पोलो ग्राउंड स्थित भारत भारती स्कूल में ओजोन दिवस मनाया गया। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने विद्यार्थियों को ओजोन परत का महत्व समझाते हुए कहा कि वर्तमान में यह मुद्दा ग्लोबल वार्मिंग का है। इंजीनियर मो. कालीम, डॉ. संपत्ति मिश्रा प्रोफेसर सरोज बुगालिया ने भी बच्चों को ओजोन परत का महत्व समझाया। इस मौके पर विचार गोष्ठी भी हुई।

राउप्रा संस्कृत विद्यालय मालूवाला जोहड़ा पिपराली में भी ओजोन दिवस मनाया गया। स्काउट मास्टर ईको क्लब के प्रभारी महेंद्र कुमार पारीक ने छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़ों का महत्व बताया। ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में भी जानकारी दी गई। पर्यावरण बचाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें सज्जन मूंड, राहुल बुरड़क, सपना कुमावत, नम्रता, माया आदित्य मनीष ने प्रस्तुति दी।

श्रीमाधोपुर.श्रीमाधोपुरवन विभाग के रेंजर विक्रम सिंह ने हाथीदेह में चल रहे स्काउट शिविर के दौरान ओजोन के महत्व संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निबंध प्र