सीकर. श्रीमाधोपुर कस्बे के वार्ड 17 में सार्वजनिक कुएं की गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा मोटर ले जाने पर वार्डवासियों ने बवाल मचा दिया। आक्रोशित वार्डवासियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत की। एसडीएम नरेन्द्र थोरी ने एईएन जलदाय विभाग को सार्वजनिक कुएं पर तत्काल मोटर लगाने के निर्देश दिए।
प्रकरण के अनुसार वार्ड 17 में बड़े कुएं के नाम से सार्वजनिक कुआं है तथा काफी वर्षों पहले सरायवाला परिवार द्वारा इसे बनाया गया था। इसका बिजली बिल भी उसी परिवार द्वारा दिया जाता था, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पहले पास में एक कॉम्पलेक्स का निर्माण होने पर निर्माण करने वालों द्वारा उसमें सुधार कार्य किया जाने पर पैसा खर्च किया था तथा कॉम्पलेक्स में भी पानी की सुविधा हो गई।
लेकिन निर्माणकर्ता के एक रिश्तेदार द्वारा मोटर ले जाने पर बुधवार शाम को वार्डवासियों बवाल मच गया। सार्वजनिक कुएं से वार्ड के कई लोग पानी उपयोग लेते हैं।