पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर| रोटरीक्लब श्रीमाधोपुर सनराईज के तत्वावधान में संपन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। क्लब के डायरेक्टर गिरीराज कयाल ने बताया कि 17 जनवरी को संपन्न हुई प्रतियोगिता में 23 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 6 से 12 वीं तक के 590 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परिणाम में कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल के विनोद परसोया ने प्रथम, इंडिया पब्लिक स्कूल के आदित्य शर्मा द्वितीय तथा महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल के धीरज चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में ज्ञानदीप स्कूल के अशीष सैनी विक्रम सैनी ने संयुक्त रूप से प्रथम सतीश सैनी ने द्वितीय, ब्राइट करियर स्कूल की छात्रा अनुष्का कुमावत जीनियस चिल्ड्रन एकेडमी की पायल भगेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।