- Hindi News
- नाले की सफाई को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
नाले की सफाई को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
वार्डनं. 10 11 के लोगों ने गंदे नाले की नियमित सफाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय एवं नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सोमवार को सौंपा है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड 10 के लोगों ने लिखा है कि वार्ड में स्थित गौरवपथ मार्ग के दक्षिणी दिशा में स्थित नाला कई दिनों से कचरे से अटा पड़ा है,इससे पानी की निकासी नही होने से नाले का गंदा पानी रोड पर फैल रहा है। वही वार्ड 10 एवं 11 में स्थित कुमावत मौहल्ले एवं ठठेरा चोटिया मौहल्ले के लोगो ने इओ को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में स्थित नाले की सफाई नियमित कराने की मांग की है।