फसलों के बचाव की जानकारी दी
श्रीमाधोपुर| जसवंतपुरागांव में आत्मा योजनार्न्तगत किसान पाठशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। सहायक कृषि अधिकारी हांसपुर रूपनारायण कुमावत के अनुसार पाठशाला में श्रीमाधोपुर कृषि अधिकारी कालूराम ने किसानों को रबी की फसलों में कीट रोग प्रबंधन की जानकारी दी। इस दौरान अन्य कृषि अधिकारियों ने गेहूं फसल में जिंक सल्फेट पोषकतत्व के उपयोग के महत्व, जायद फसल के लिए भूमि तैयारी एवं मृदा जांच की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक मोहन लाल सहित किसान मौजूद थे।