- Hindi News
- श्रीमाधोपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी
श्रीमाधोपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी
श्रीमाधोपुर| सीकरबाजार में घर के बाहर खड़ी इंडिगो गाड़ी सोमवार रात को चोर ले गए। वार्ड 11 निवासी आमीन लीलगर ने बताया कि घर के बाहर उसकी लाल रंग की इंडिगो गाड़ी खड़ी थी। रात पौने 12 बजे उन्होंने गाड़ी को खड़ी देखी थी। करीब आधा घंटे बाद जब एक परिचित ने किसी काम के सिलसिले में आवाज देकर घर से बाहर बुलाया तो गाड़ी घर के बाहर नहीं थी। थाने पहुंचकर गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कराने के लिए कहा तो पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश की, लेकिन नहीं मिली।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी कस्बे के वार्ड एक से घर के सामने खड़ी स्कार्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी। अशोक कुमावत ने थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि पहले दर्जनों बाइक चोरी हो चुकी है। वाहन चोर गिरोह जल्द ही पकड़ में होगा।
श्रीमाधेपुर. गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कराते हुए लोग।