पेंशनर्स समाज की बैठक आयोजित
श्रीमाधोपुर| स्थानीयपेंशनर्स समाज की बैठक गोपीनाथ मंदिर श्रीनिवास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सचिव महाबीर प्रसाद त्यागी के अनुसार बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जगदीश प्रसाद सैनी, रामेश्वर शर्मा, गजेंद्र वर्मा, दानाराम मीणा, मोहनलाल सैनी, रघुबीर सैनी, सीताराम जांगिड़ मौजूद थे।
खंडेला|राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा खंडेला की बैठक झाबरमल कलावटिया की अध्यक्षता में शशि शिवालय में हुई। बैठक में सफाई अभियान अधिकाधिक सदस्य बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। आगामी बैठक के दौरान शशि शिवालय परिसर में स्वच्छता की जाएगी।