पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान हड़पने के लिए फर्जी इकरारनामा बनवाया, जेल

मकान हड़पने के लिए फर्जी इकरारनामा बनवाया, जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. एसीजेएमप्रथम ने धोखाधड़ी के आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नारायण निवासी श्रीमाधोपुर है। उसके खिलाफ कैलाशचंद्र काबरा निवासी श्रीमाधोपुर हाल जयपुर ने मामला दर्ज कराया था कि गीता भवन की गली में उसका पुश्तैनी मकान है, जिसे हड़पने की नीयत से आरोपी ने फर्जी इकरारनामा तैयार करवा लिया तथा उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसी प्रकार आरोपी नारायण ने भी कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया था कि कैलाश ने उसे यह मकान बेचान करने के बाद किसी अन्य को दोबारा से बेचान कर दिया। मामले में पुलिस ने विक्रय लेख इकरारनाम को जब्त कर एफएसएल में जांच के लिए भेजा। एफएसएल जांच में इकरारनामे पर कैलाश के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। पुलिस ने नारायण को फर्जी इकरारनामा बनाने उस पर फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।