पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों से बाजरे की कॉमर्शियल खरीद शुरू

किसानों से बाजरे की कॉमर्शियल खरीद शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीकर/श्रीमाधोपुर

लंबेइंतजार के बाद सरकारी एजेंसी राजफैड ने किसानों से बाजरे की कॉमर्शियल खरीद शुरू कर दी है। खरीद के लिए जिले में श्रीमाधोपुर मंडी में केंद्र स्थापित किया गया है। यहां क्रय विक्रय एवं राजफैड प्रतिनिधि व्यापारियों के साथ बोली लगाकर किसानों से बाजरे की खरीद कर रहे हैं।

श्रीमाधोपुर क्रय विक्रय मैनेजर शिवपाल सिंह कुड़ी के अनुसार दो दिन में 500 बोरी बाजरा खरीदा जा चुका है। इससे बाजार भाव में भी 20 से 25 रुपए क्विंटल तक का सुधार हुआ है। अनाज कारोबारियों के अनुसार पहले मंडी में 1070 रुपए तक बाजरे के भाव लगाए जा रहे थे। कॉमर्शियल खरीद शुरू होने के बाद श्रीमाधोपुर मंडी में बाजरे के भाव 1195 से 1100 रुपए क्विंटल तक बोले जाने लगे हैं, वहीं बाजरे का कारोबार एक बार फिर से शुरू हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस साल अनुकूल मौसम होने की वजह से बाजरे की रिकॉर्ड पैदावार हुई। करीब तीन लाख मीट्रिक टन बाजरे का उत्पादन माना जा रहा है।

कॉमर्शियल खरीद में यूं मिलता है फायदा

मंडीमें कॉमर्शियल खरीद शुरू होने पर बोली लगते समय व्यापारी एवं सहकारी समिति के प्रतिनिधियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापारियों को कृषि जिंस के बढ़ा कर भाव लगाने पड़ते हैं। इससे किसान को फायदा होता है। अब बाजरे की खरीद शुरू होने से सहकारी समिति प्रतिनिधियों में स्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को फायदा होगा।

मंडीमें एक माह से बंद था कारोबार

बाजरेके भावों में मंदी की वजह से सीकर कृषि उपज मंडी में बाजरे का कारोबार एक माह से बंद था। यहां अमूमन अक्टूबर में फसल कटाई के बाद रोज तीन हजार बोरी तक कारोबार पहुंच जाता है और दिसंबर जनवरी तककारोबार जारी रहता है। भावों में ज्यादा मंदी होने से इस साल किसानों ने एक माह पहले ही मंडी में बाजरा बेचना बंद कर दिया।

श्रीमाधोपुर. अनाज मंडी में बाजरे की कॉमर्शियल खरीद करते सहकारी समिति के कर्मचारी।