पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावड़ी में ग्रामीण बस सेवा शुरू करने के लिए रूट का सर्वे किया

बावड़ी में ग्रामीण बस सेवा शुरू करने के लिए रूट का सर्वे किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावड़ी. ग्रामपंचायत बावड़ी युवा विकास समिति के नेतृत्व में ग्रामीण परिवहन बस सेवा की मांग पर श्रीमाधोपुर से पटवारी का बास, सौंथलिया, बावड़ी मार्ग पर सर्वे किया गया। युवा विकास समिति के अध्यक्ष शिवकरण मील ने बताया कि श्रीमाधोपुर से सीकर तक वाया पटवारी का बास, सौंथलिया, बावड़ी होते हुए ग्रामीण परिवहन बस सेवा की मांग को पूरा करवाने के लिए भरसक प्रय| किया है। शुक्रवार को मार्ग का सर्वे मुख्य प्रबन्धक श्रीमाधोपुर आगार प्रदीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम द्वारा किया गया। सर्वे के दौरान टीम के साथ युवा विकास समिति सौंथलिया के अध्यक्ष शिवकरण मील, सचिव कैलाशचंद भी मौजूद रहे। टीम बावड़ी पहुंची तो बद्रीश भावरिया, बनवारीलाल मील समिति अध्यक्ष, रविप्रकाश चावला, धन्नाराम मील, मूलचंद सोनी, मुरलीधर पावंडा ने बस सेवा जल्द शुरू करवाने के लिए मांग रखी।।

आमरास्ते में जमा गंदे पानी की निकासी की मांग :श्रीमाधोपुर. कस्बेके वार्ड छह राजी कॉलोनी में आम रास्ते में गंदे पानी का भराव होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वार्ड के पीरदान शेखावत ने गंदे पानी के निकास की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को पत्र भेजा है।