पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दांतारामगढ़ में खेल प्रतियोगिता का समापन आज

दांतारामगढ़ में खेल प्रतियोगिता का समापन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतारामगढ़. श्रीरघुनाथशिक्षा शास्त्री महाविद्यालय में श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा आयोजित छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को पलसाना के गोपाल मंदिर के मनोहरशरणदास महाराज के सानिध्य में होगा।

समारोह में तहसीलदार सरदारसिंह गिल भी मौजूद रहेंगे। एथलेटिक्स कोच धर्मराज यादव ने बताया कि शुक्रवार को हुई 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम जोगराज श्री रघुनाथ दांतारामगढ़ द्वितीय नरेद्र श्रीमाधोपुर, तीसरे स्थान पर नवरतन सालासर रहा। 1500 मीटर दौड़ में बगड़ का लोकेश प्रथम, भरतपुर का रोहिताश्व द्वितीय, जयपुर महाराजा कॉलेज का प्रकाश जाट तृतीय रहा। 800 मीटर में प्रवीण जयपुर, द्वितीय रोहिताश्व भरतपुर, शंकरलाल सीकर तृतीय रहा। रिले दौड़ में दांतारामगढ़ श्री रघुनाथ कॉलेज तृतीय रहा। क्रिकेट कोच पवन शर्मा ने बताया कि फाइनल मैच संस्कृत विवि जयपुर ने महाराजाचार्य को 59 रन से हराया। खेल संयोजक घनश्यामसिंह शेखावत, सुरेंद्रसिंह शेखावत, पर्यवेक्षक अमरसिंह, राजेंद्र कुमार ओमप्रकाश स्वमी ने फाइनल मैच देखा।