आरएएस थोरी पर एसीबी में शिकायत दर्ज
श्रीमाधोपुर एसडीएम रहते महरोली में जमीन गलत तरीके से आवंटित करने का आरोप
आरएएस नरेंद्र थोरी के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि उन्होंने जमीन आवंटन में गड़बड़ी की है। सूत्रों के मुताबिक श्रीमाधोपुर एसडीएम रहते हुए थोरी ने एक जमीन आवंटन किया था।
ग्रामीणों की ओर से एसीबी को दी गई शिकायत में बताया गया है कि यह जमीन गोचर थी, लेकिन इसका आवंटन औद्योगिक क्षेत्र में कर दिया गया। इसके बाद कलेक्टर को शिकायत की गई तो एसडीएम ने रजिस्टर में कांट छांट कर दी। इसलिए कांट छांट के मकसद की जांच होनी चाहिए। एसीबी के इंस्पेक्टर महेंद्रसिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर परिवाद दर्ज कर लिया है। इसमें जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई मुमकिन है। उल्लेखनीय है कि श्रीमाधोपुर के अलावा थोरी सीकर मुख्यालय और झुंझुनूं जिले में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। सीएम सिक्योरिटी में हुई चूक के मामले में थोरी सहित कई अफसरों का तबादला हुआ था।