पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होल्याकाबास में रक्तदान शिविर आज

होल्याकाबास में रक्तदान शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. होल्याकाबासगांव में तरुण युवा कल्याण संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को होगा। समिति के अध्यक्ष कैलाश वर्मा के अनुसार राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगने वाले रक्तदान शिविर में संतोकबा दुर्लभजी की ब्लड टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। शिविर के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक झाबरसिंह खर्रा, सरपंच राजा देवी आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

जागरूकताशिविर आज

बावड़ी.संतगुरमीत राम रहिम सिंह ईंसा डेरा सच्चा सौदा के सानिध्य में रविवार को ग्राम भवानीपुरा की ठीकरिया ढाणी झीड़ा वाली में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। दोपहर सवा 12 बजे सत्संग, सवा दो बजे ब्लड ग्रुप जांच तीन बजे बुजुर्गों को कंबल वितरण किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत चौमूं पुरोहितान सरपंच अर्जुनलाल नेहरा होंगे। ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद ईंसा की अध्यक्षता में लगने वाले शिविर में सत्संग कार्यक्रम भी होगा। आयोजन के सेवादार गोपाल गुरावा ईंसा, बनवारी लेखरा ईंसा, विक्रम गुरावा ईंसा कृष्ण गुरावा सुनील ईंसा आदि कार्यकर्ता होंगे।

पौषबड़ामहोत्सव आज

पलसाना.श्रीगोपालमंदिर में 14 दिसंबर को पौषबड़ा महोत्सव होगा। महंत मनोहरशरण शास्त्री ने बताया कि भगवान की झांकी सजाकर रविवार को भजन, प्रवचन के बाद शाम चार बजे भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।