कैलेंडर बनाओ प्रतियोगिता हुई
कैलेंडर बनाओ प्रतियोगिता हुई
सीकर.यूरोइंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विश्व हमारी दृष्टि से विषय पर कैलेंडर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल निदेशक शिवराम चौधरी ने बताया कि बेस्ट कैलेंडर को स्कूल का आगामी कैलेंडर बनाया जाएगा।
दियाने वुशु में जीता कांस्य
सीकर.श्रीगंगानगर वुशु संघ की मेजबानी में हुई 8वीं सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप 2014 में यूरो इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दिया चौधरी ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में स्कूल के 7 खिलाड़ियों ने सीकर का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें राहुल कुड़ी, निखिल चौधरी, समृद्धि शेखावत, नंदिनी वर्मा, हर्षिता प्रगति शामिल थीं। इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक शिवराम चौधरी, प्रधानाचार्य सुनीता चौधरी, प्रशासक निशा रणवां ने छात्रा को बधाई दी।
स्पोट्र्समीट का समापन
सीकर.स्वामीकेशवानंद कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय स्पोट्र्स मीट का समापन हुआ। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट अभिवक्ता शरद पुरोहित, विशिष्ट अतिथि सीए राहुल और संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका थे। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ (कक्षा 11 12) मेंं प्रथम स्थान पर सुनील, द्वितीय नवीन और तृतीय सतवीर रहे। फोर हैड वॉक में आलोक , रोहित राजकुमार प्रथम तीन स्थानों पर रहे। खो-खो गर्ल्स में यलो ग्रुप बॉयज में ब्लू ग्रुप विजेता रहे।
गर्मकपड़ों का वितरण किया
सीकर.सीकरनागरिक परिषद एवं सुंदरकांड महिला समिति कोलकाता की ओर से नारायणपुर ग्रामीण इलाके में ग्रामीणों को भोजन करवाकर गर्म कपड़ों का वितरण किया। परिषद अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने कहा कि परिषद का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लाेगों की सेवा हो सकें। उद्योगपति विद्यासागर अग्रवाल ने समाजसेवा में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान गोपीराम पसारी, निर्मल मानपुरिया, सुरेश वर्मा, पदमचंद मोदी, रामोतार मोर, महेश चौखानी आदि मौजूद रहे।
सांस्कृतिककार्यक्रम पुरस्कार वितरण आज
सीकर.विश्वासक्लासेज की ओर से आगाज 2015 का रविवार को रेलवे सामुदायिक भवन में आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाें और प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण होगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल प्रतिभागी बीकानेर के राहुल जोशी अाकर्षण का केंद्र होंगे। मुख्य अतिथि श्रीमाधोपुर