पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मुकदमे दर्ज

मारपीट के मुकदमे दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसपुर के सेवा केंद्र से लाखों की बैटरियां कम्प्यूटर चोरी

श्रीमाधोपुर| ग्रामपंचायत हांसपुर के अटल सेवा केंद्र से शुक्रवार रात चोर लाखों रुपए की सोलर बैटरियां कम्प्यूटर सेट तथा प्रिंटर ले गए। ग्रामसेवक सुरेंद्र शर्मा ने चोरी की सूचना थाने में दी। चोर केंद्र से आठ सोलर बैटरी, एक कम्प्यूटर सिस्टम तथा प्रिंटर ले गए।

ग्रामसेवक ने बताया कि केंद्र पर सुरक्षा गार्ड रतनलाल सैनी की रात की ड्यूटी थी। गार्ड का कहना है कि देर रात करीब ढाई बजे उसकी तबीयत खराब होने पर वह गांव में दवा लेने एवं डॉक्टर को दिखाने के लिए चला गया था। करीब डेढ़ घंटे के बाद वह लौटा तो केंद्र से कुछ दूरी पर जीप खड़ी थी जो उसे देखकर रवाना हो गई। उसने देखा तो केंद्र के ताले टूटे हुए थे और आठ सोलर बैटरी एवं एक कम्प्यूटर सिस्टम प्रिंटर नहीं था।

श्रीमाधोपुर. चोरी के बाद खाली पड़ी सोलर बेटरी की रैक दिखाते ग्रामसेवक।