पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमाधोपुर : लॉटरी से पंस सदस्य का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के भागीरथ बने प्रधान

श्रीमाधोपुर : लॉटरी से पंस सदस्य का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के भागीरथ बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर में 20 साल बाद कांग्रेस को बहुमत मिला था और पार्टी का प्रधान बनना तय था। काफी मशक्कत के बाद पूर्व विधानसभाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी के सिंबल पर जीत कर आए सभी सदस्यों को भागीरथ यादव के नाम पर राजी कर लिया। इनके सामने भाजपा की मनोज यादव ने पर्चा भरा था लेकिन उनको आठ वोट ही मिल पाए। किस्मत ने पूरी तरह भागीरथ यादव का साथ दिया। वे पंचायत समिति सदस्य का चुनाव एक वोट से हार गए थे। दुबारा गिनती हुई तो बराबर रह गए। इसके बाद लॉटरी निकाली गई जिसमें वे चुनाव जीत गए।

पहलीबार राजनीति में : भागीरथयादव प्रधानाध्यापक थे। इनकी शिक्षा एमए बीएड है। पहली बार राजनीति में उतरे हैं।

क्यों बनी सहमति? : यहांभी एक नाम तय करना कड़ी चुनौती थी। यादव को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह के करीबी होने का फायदा मिला। इसके बाद ज्यादातर सदस्य भी इनके नाम पर सहमत हो गए।

श्रीमाधोपुर. विजयी मुद्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत एवं नवनिर्वाचित प्रधान भागीरथमल यादव।