ग्रामीणों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
श्रीमाधोपुर. ग्रामपंचायत हांसपुर के गांव नांगल-भीम में करीब एक साल से चल रही पेयजल किल्लत तथा अधिकारियों के कोरे आश्वासन से खफा होकर ग्रामीणों ने सोमवार को श्रीमाधोपुर कस्बे में मौन रैली निकालकर एसडीएम डॉ.नरेन्द्र थोरी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली की शुरूवात कस्बे के कचियागढ़ की। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत ट्यूबवैल को शुरू करवाकर पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। एसडीएम थोरी ने ग्राम पंचायत को तीन दिन में ट्यूबवैल का कार्य शुरू करने तथा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर से पेयजल सप्लाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम के बलाईयान मोहल्ले में 18 महीनों से पेयजल किल्लत के कारण ग्रामीण पानी के लिए निजी कुओं पर दो किलोमीटर तक भटकते है। गांव के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक ट्यूबवैल तथा जलदाय विभाग द्वारा दो ट्यूबवैल स्वीकृत किए गए थे। ग्राम पंचायत द्वारा टेंडर आदि प्रक्रिया पूर्ण कर ली, लेकिन ट्यूबवैल को आज तक शुरू नहीं किया गया। एईएन कमलकांत तथा ग्राम पंचायत को स्वीकृत ट्यूबवैल को लगाने के निर्देश दिए है।
गोगावासमें छह महीनों से पानी का संकट
दांतारामगढ़.ग्रामगोगावास में पिछले पांच छह महीनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम दांतारामगढ़ जगदीश प्रसाद गौड़ सहायक अभियंता दांतारामगढ़ को पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि गोगावास में बनी टंकी क्षत-विक्षत हो गई है पाइपलाइन पूरी तरह से टूट चुकी है एसडीएम गौड़ ने सहायक अभियंता दांतारामगढ़ को पत्र लिखकर गोगावास में पीने के पानी की सुचारू रूप से करवाने के निर्देश दिए है