पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में वकीलों ने शुरू किया काम

कोर्ट में वकीलों ने शुरू किया काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। वकीलों की हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से वकील काम पर लौट आए। सोमवार को जिला मुख्यालय की सभी कोर्ट में कामकाज शुरू हो गया। सीकर बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि लंबे समय तक कार्य स्थगन के बाद विभिन्न मांगों पर सहमति बनने पर संघर्ष समिति ने कार्य स्थगन स्थगित कर दिया।
अधिवक्ताओं के काम पर लौटने की सूचना न्यायाधीश को भी भेजी गई है। कोर्ट परिसर में हलचल शुरू हो गई। श्रीमाधोपुर.जयपुरमें एडवोकेट संघर्ष समिति के आह्वान पर लंबे समय से चल रही हड़ताल रविवार को स्थगित होने के बाद सोमवार को श्रीमाधोपुर अदालत परिसर में वकील काम पर लौट आए। बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट बनवारीलाल कुड़ी ने बताया कि सोमवार को समय पर न्यायालय खुलने के साथ ही रोजाना की तरह ही न्यायालयों में काम हुआ तथा केसों की सुनवाई हुई।