पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ सहित छह पर लगाया जुर्माना

बीडीओ सहित छह पर लगाया जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ सहित छह पर लगाया जुर्माना

सीकर.नरेगाश्रमिकों को भुगतान नहीं करने के मामले में एक बीडीओ सहित छह कर्मचारियों पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक एसएस सोहता ने निर्देश दिए हैं कि जुर्माना राशि वेतन से काटकर राजकोष में जमा कराएं। श्रीमाधोपुर के बीडीओ प्रभुदयाल योगी, लेखा सहायक कृष्णा चौधरी, एमआईएस मैनेजर मुकेश कुमार, कनिष्ठ तकनीकी सहायक विजय कुमार, ग्राम सेवक गोवर्धन कुमावत, सागरमल बाजिया, ग्राम सेवक चंदा मीणा पर जुर्माना लगाया गया है।