पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स समाज की बैठक हुई

पेंशनर्स समाज की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनर्स समाज की बैठक हुई

श्रीमाधोपुर.पेंशनर्ससमाज की मासिक बैठक गोपीनाथ मंदिर में शेरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। सचिव महाबीर प्रसाद त्यागी के अनुसार बैठक में 80 वर्षीय पेंशनर्स के वेतन से की गई अनियमित कटौती के संबंध में चर्चा की गई तथा स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में केदारनाथ तिवाड़ी, राजेंद्र वर्मा, श्रीनिवास शर्मा, सीताराम जांगिड़, गिरधारीलाल सैनी, चतुर्थीलाल शर्मा, कजोड़मल सैनी राजेंद्र पारीक मौजूद थे।

खंडेला.राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा की बैठक शशि शिवालय में लिखमीचंद अनंत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मेडिकल डायरी की फोटो प्रति एवं चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाइयों की फोटो प्रति देने पर ही दवाइयां देने से पेंशनर्स को होने वाली परेशानी पर चर्चा की गई। इस बारे में लेखाधिकारी सीकर से चर्चा कर इसे बंद कराने बाबत उनसे बातचीत का प्रस्ताव पास किया गया।