- Hindi News
- दांतारामगढ़ मंे खेजड़ी से गिरने से व्यक्ति की मौत
दांतारामगढ़ मंे खेजड़ी से गिरने से व्यक्ति की मौत
दांतारामगढ़. कस्बेमें एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि दांतारामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जगदीशप्रसाद खेजड़ी के पेड़ पर चढ़कर कटाई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे दाता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सीकर रैफर किया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
छतसे गिरने पर युवक घायल: श्रीमाधोपुर. सुराणीबाजार स्थित कॉम्पलेक्स की छत से गिरने से युवक गंभीर घायल हो गया। उसे जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड 18 निवासी मनोज पुत्र बनवारी लाल कुमावत अपने दोस्तों के साथ छत पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने वह नीचे गिर गया।