पेयजल किल्लत को लेकर सौंपा ज्ञापन
श्रीमाधोपुर|कस्बे केवार्ड 18 पंजाबी मौहल्ले में पिछले दो सप्ताह से पेयजल किल्लत से लोग परेशान है। वार्डवासियों ने जलदाय विभाग पर पेयजल सप्लाई में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसडीएम श्रीमाधोपुर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लिखा है कि वार्ड के पंजाबी मंदिर के पीछे बोरिंग से पानी सप्लाई होता है, लेकिन इस वाल्व को जलदाय विभाग के कर्मचारी द्वारा समय पर नही खोला जा रहा जिससे वार्ड में पेयजल किल्लत बनी हुई है।