सोने की चेन रु.छीनने का मामला दर्ज
श्रीमाधोपुर| थानेमें एक जने ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर सोने की चेन रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कानाराम सैनी निवासी ढ़ाणी जयरामकावाली ने मामला दर्ज कराया है कि उसका पुत्र कैलाश 9 फरवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे श्रीमाधोपुर सब्जी मंडी से घर जा रहा था कि ठहल्या कृषि फार्म के पास बाइक पर सवार होकर आए संजय, सेठी तथा केसी उर्फ कैलाश अन्य तीन जनों ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर राड से मारपीट की तथा उसकी सोने की चेन तोड़ ली तथा रुपए छीन लिए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।