- Hindi News
- सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम
सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम
सरकारीस्कूलों में शैक्षणिक स्तर जानने के लिए अफसर बुधवार को फिर स्कूलों में पहुंचे। संबलन अभियान में सरकारी स्कूलों में नामांकन की कमजोर स्थिति सामने गई। इसने स्कूलों को मर्ज करने के सरकारी अभियान की पोल भी खोल दी।
श्रीमाधोपुर आरपी मुकेश निठारवाल ने राजकीय प्राथमिक स्कूल बाजियो की ढाणी दादिया का निरीक्षण किया। स्कूल में सिर्फ 20 का ही नामांकन है। इसमें भी 14 बच्चे मौजूद थे। स्कूल में शिक्षक सहायक सामग्री का अभाव था। इसी तरह जिला परिषद सीईओ कैलाश नारायण मीणा ने प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर हालात बेहद चौंकाने वाले है। कक्षा तीन से पांच तक में नामांकन शून्य था। स्कूल में 14 का ही नामांकन है, जिसमें से 10 उपस्थित थे। इस दौरान एसएसए के सरदारसिंह भी मौजूद थे। अधिकािरयों का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद सुधार की प्लानिंग होगी।