अतिक्रमण हटाने की मांग
अतिक्रमण हटाने की मांग
श्रीमाधोपुर.ग्रामजोरावरनगर की गुरुवाली जोहड़ी में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सरपंच मुरलीधर सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में लिखा है कि गोचर भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अब पक्का निर्माण करना चाहते हैं। गोचर भूमि पर हनुमानजी का मन्दिर भी है। अतिक्रमी शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।